SEARCH THIS BLOG:

Lion: शेर से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी। Interesting Facts about Lion in Hindi

 शेर से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी। Interesting Facts about Lion in Hindi 

शेर से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी। Amazing Facts about Lion in Hindi

शेर या सिंह जो शायद सबसे लोकप्रिय जंगली जानवर है, इसे "जंगल का राजा" कहा जाता है। शेर को दुनिया के सबसे बड़े शिकारियों में से एक माना जाता है। भारी पैमाने पर जंगल को कटाई होने के कारण यह ताकतवर जानवर लुप्तप्राय होने की कगार पर है।  

हम शेर को उसकी भयानक दहाड़, बहादुरी, निडरता और शक्तिशाली जानवर के रूप में जानते है। लेकिन इस प्रभावशाली और राजसी जानवर के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है। 

इस आर्टिकल में आपको शेर से जुड़े दिलचस्प तथ्य और कुछ रोचक जानकारी (Information about Lion in Hindi) प्राप्त होगी। 


शेर के बारे में २० तथ्य। Amazing Lion Facts in Hindi


1. शेर बिल्लियों की परिवार की सबसे बड़ी प्रजाति है जिसका वैज्ञानिक नाम पेंथेरा लियो (Panthera Leo) है। 

2. शेर दुनिया भर में सिर्फ अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है। 

3. सिर्फ नर शेर के गर्दन पर ही बाल होते है जिसे अयाल (Mane) कहा जाता है। जितने ज्यादा घने बाल उतने ज्यादा शेर बड़े होते है। 

4. शेर एक सामाजिक प्राणी है, ये झुण्ड में भी रहते है। खासकर अफ्रीकन शेर के झुण्ड में तक़रीबन 20 शेर होते है।  

5. पूरी दुनिया में शेरों की दो मुख्य प्रजातियां पाई जाती है जिसमें अफ्रीकी शेर और एशियाई शेर है। 

6. अफ्रीका में शेरो की सबसे ज्यादा तादाद पायी जाती है। जिसमे तंज़ानिया में शेरों की सबसे ज्यादा जनसंख्या  है।  

7. भारत में सिर्फ गुजरात के गिर नेशनल पार्क में ही एशियाई शेर पाए जाते है। 

8. दुनिया में करीब 2 हज़ार साल पहले शेरों की 10 लाख से अधिक आबादी थी। 

9. एक शेर का औसतन जीवनकाल लगभग १० से 15 साल का होता है। शेरों की उम्र 25 वर्ष तक की हो सकती है, लेकिन वे स्वाभाविक तौर पर उस उम्र तक नहीं पहुंच पाते है। 

10. शेर 32 फ़ीट दुरी तक छलांग मार सकते है और 12 फ़ीट ऊँचे कूद सकते है। 

Lion Information 

11. शेर लगभग 80 किमी/घंटा की रफ़्तार दौड़ लगा सकते है। 

12. शेर की दहाड़ 8 किमी दूर तक सुनाई देती है। शेरो की दहाड़ का आवाज इतनी तेज होती है की ये लगभग 1 मीटर की दुरी पर 114 डेसिबेल तक पहुंच सकती है। 

13. शेरों की आँखों को रोशनी बेहद तेज़ होती है, ये अंधेरे में भी इंसान से 6 गुना ज्यादा बेहतर देख पाते है। 

14. शेर दिन के 24 घंटो में 20 घंटे सोने में बिताते है। 

15. शेर अक्सर बड़े जानवरों का शिकार करते है। 90 फीसदी शिकार शेर नहीं बल्कि शेरनियां करती है। 

१६. विश्व भर में शेरो की घटती आबादी के बारे में जागरूकता फ़ैलाने 10 अगस्त को विश्व शेर दिवस (World Lion Day) मनाया जाता है। 

17. शेर को स्वाहिली भाषा में सिम्बा कहते है और तुर्की और मंगोलियन भाषा में असलान कहा जाता है। 

18. कई देश जैसे की ईरान, बेल्जियम, यूनाइटेड किंगडम में शेर को राष्ट्रिय पशु का दर्जा हासिल है। 

19. लुप्तप्राय सफ़ेद शेर (White Lion) जो अनुवांशिक दुर्लभता के कारन सफ़ेद दीखते है, ये अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में पाए जाते है। 

20. शेर का मुख्य आहार मांस है और शेर दिन में औसतन 5 से 7 किलो मांस की आवश्यकता होती है। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।  

No comments:

Post a Comment