SEARCH THIS BLOG:

हुंजा समुदाय: 120 साल की आयु तक जीवित रहनेवाले जवान और सेहतमंद लोग । Hunja Ghati Pakistan Facts in Hindi

हुंजा घाटी: यहाँ के लोग ७० साल की उम्र में दीखते है खूबसूरत और जवान  

 Hunja Ghati Pakistan Facts in Hindi

Hunja Ghati pakistan facts in hindi


 हम जानते है दुनिया में कई सारे देश है और इन सभी देशो की अलग अलग पहचान और संस्कृति है। दुनिया में अनेक जनजातियाँ (Tribes) पाई जाती है।  

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी ऐसी एक विशेष प्रकार की जनजाति पाई जाती है जिसका नाम 'हुंजा' समुदाय है। यह हुंजा समुदाय (Hunja Tribe) पाकिस्तान के गिलगित और बाल्टिस्तान में बर्फीले पहाड़ो से घिरे हुंजा वैल्ली (Hunja Valley) में स्थित है।

दरअसल हुंजा गांव भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास पड़ता है। इस हुंजा जनजाति को दुनिया का  सबसे जवान और खूबसूरत समुदाय भी कहा जाता है। ये  खास आदतों और जीवनशैली की वजह से अधिक सेहतमंद रहते है और ज्यादा आयु तक जीवित रहते है। 

इस आर्टिकल में आपको हुंजा वैल्ली पाकिस्तान के बारे में रोचक तथ्य (Facts about Hunja Ghati Pakistan in hindi) और हुंजा समुदाय की जानकारी (Hunja Community Information) प्राप्त होगी। 


Hunja Ghati Pakistan Facts in Hindi 

हुंजा घाटी के बारे में रोचक तथ्य 


१. हुंजा समुदाय के लोगो को बुरुशो कहा जाता है और हुंजा जनजाति बुरुशास्की नाम की स्थानीय भाषा में वार्तालाप करते है। 

2.  हुंजा घाटी में रहनेवाले हुंजा जनजाति का रहन-सहन और जीवनशैली बेहद खास है जिस वजह से ये लोग बिना किसी बिमारी या समस्या से दीर्घ आयु तक जीवित रह सकते है। 

३. हुंजा जनजाति की जनसँख्या लगभग ८७ हजार है और ये पाकिस्तान के अन्य समुदायों से ज्यादा पढ़े लिखे होते है। 

४.  हुंजा गांव के लोगो की औसतन आयु ११० से १२० है।  

5. हुंजा समुदाय की औरते (Hunja Valley Women) बेहद खूबसूरत होने के साथ ७० वर्ष आयु में भी बच्चे को जन्म दे सकती है। 

6. हुंजा प्रजाति के लोग और औरते अपनी आयु के ६० से ७० साल पुरे होने पर भी ३० साल के युवा दिखाई देते है। 

7. ऐसा कहा जाता है की हुंजा वैल्ली के लोग १६0  साल तक भी जीवित रह सकते है। इन लोगो को अभी तक कैंसर जैसी बीमारिया नहीं हुई है और ना ही इनमे कई लोगो ने इन बीमारियों नाम कभी सुना होगा।

8. हुंजा समुदाय के लोग की जीवनशैली सबसे खास और अलग है। ये लोग सुबह जल्दी उठते है और तापमान शून्य के निचे होने पर भी ठन्डे पानी से नहाना पसंद करते है। 

9. हुंजा समुदाय का खान-पान एकदम सरल है, यहाँ लोग बाजरा, जौ, कुट्टू जैसा अनाज के साथ मेवे खाना पसंद करते है। ये लोग मांस का सेवन बहुत कम मात्रा में करते है। 

10. हुंजा समुदाय खुबानी फल (Apricots) खाने के शौक़ीन है। खुबानी में कई तरह के पोषक तत्व होने के साथ ही इसके बीज में विटामिन बी 17 पाया जाता है जो कैंसर जैसी बीमारियों की रोकथाम करने में मदद करता है। 

11. हुंजा समुदाय के लोग बेहद हंसमुख होते है और रोजाना १५ से २० किलोमीटर पैदल घूमना इनके जीवनशैली का अहम हिस्सा है। 

१2. हुंजा समुदाय पूरी तरह से मुस्लिम है और ऐसा कहा जाता है की ये लोग सिकंदर महान (Alexander the Great) की सेना के वंशज है जो चौथी सदी में यहाँ आया था। 

१3. हुंजा लोग साल के दो या तीन महीने खाना नहीं खाते है ये सिर्फ खुबानी के जूस का ही सेवन करते है। इसी जीवनशैली के कारण ये ७० साल के उम्र में भी जवान दीखते है। 

१4. हुंजा घाटी लोगो का पर्यटन के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है। 2019 में, फोर्ब्स पत्रिका ने हुंजा घाटी को 10 सबसे ठंडी जगहों में से एक के रूप में चुनाव किया था।

१5. 1984 में हांगकांग में छपे एक लेख में हुंजा समुदाय का जिक्र मिलता है। १९८४ में लंदन के एयरपोर्ट पर उतरे एक आदमी के पासपोर्ट पर उसका बर्थ ईयर १८३२ लिखा हुआ पाया गया। शायद यह गलती से छापा हो इसलिए इसे कई बार क्रॉस चेक किया गया लेकिन १५२ साल के इस व्यक्ति की उम्र सही पाई गयी।

16. हुंजा समुदाय को दुनिया में सबसे लम्बी उम्र वाले , खुशमिज़ाज और स्वस्थ लोगो में गिना जाता है। 

17. इस समुदाय के ऊपर कई सारी चर्चित किताबे लिखी गयी है, जिनमे जे. आय. रोडाल की "दी हेल्दी हुन्जास" और डॉ. जो क्लार्क की "दी लास्ट किंगडम ऑफ़ दी हिमालयाज" सबसे ज्यादा फेमस पुस्तके है। 

१८. हुंजा घाटी सबसे अनोखी और अज्ञात तितलियों की प्रजातियों का घर है। 

१९. विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी K2 हुंजा घाटी में स्थित है। काराकोरम पर्वत श्रुंखला में स्थित यह चोटी २८,२५१ फ़ीट ऊंचाई पर है। 

२०. हुंजा घाटी में रहनेवाले सभी लोगो के घर पत्थर से बने हुए है, यहापर ४०० साल पुराने कुछ घर देखने को मिल जाते है। 
 
  
हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।          

No comments:

Post a Comment