E40448F120BAD015CEDCB30DBA2D4B08 Living Facts Hindi: Brazil: ब्राज़ील के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य । 25 Amazing Facts about Brazil in Hindi

SEARCH THIS BLOG:

Brazil: ब्राज़ील के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य । 25 Amazing Facts about Brazil in Hindi

 ब्राज़ील के बारे में रोचक और महत्वपूर्ण तथ्य 

Brazil Facts in hindi

दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राज़ील, मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, जीवंत संस्कृति और आकर्षक इतिहास का देश है। अपने अमेज़न वर्षावन, कार्निवल उत्सव और प्रतिष्ठित क्राइस्ट द रिडीमर प्रतिमा के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध, ब्राज़ील अनगिनत अजूबों से भरा है जो इसे वाकई अनोखा बनाते हैं। इसके विविध वन्य जीवन से लेकर इसकी उत्साही फुटबॉल संस्कृति तक, ब्राजील के बारे में कई आश्चर्यजनक तथ्य (Interesting facts about Brazil) हैं। 

इस आर्टिकल में आपको ब्राज़ील देश के बारे में कुछ मजेदार और रोचक तथ्य की जानकारी (Brazil Information in Hindi) प्राप्त होगी।

  

ब्राज़ील के बारे में जानकारी: Information about Brazil    


ब्राज़ील की राजधानी :  ब्रासीलिया (Brasilia - Capital of Brazil)
ब्राज़ील की राजभाषा : पुर्तग़ाली   
ब्राज़ील की मुद्रा : ब्राज़ीलियन रियाल (Brazilian Real)  
ब्राज़ील का क्षेत्रफल :  8,515,76७.४९ Sq. Km 
ब्राज़ील की जनसंख्या : लगभग 21.2 करोड़ (2024 में) 
ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिन : 7 सितम्बर   


ब्राज़ील के बारे में 25 रोचक तथ्य। 25  Interesting Brazil Facts in Hindi

1. अमेज़न वर्षावनों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा ब्राज़ील में पाया जाता है। 

2. ब्राज़ील दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल है, जिनके पास सबसे ज़्यादा एयरपोर्ट्स है। वर्तमान समय में ब्राज़ील में करीब 4000 से ज्यादा एयरपोर्ट्स है। 

3. ब्राज़ील के नाम सबसे ज्यादा बार फूटबाल वर्ल्ड कप जितने का ख़िताब है। ब्राज़ील अब तक 5 बार फीफा वर्ल्ड कप का विजेता बना है। 

4. ब्राज़ील देश दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में बसा हुआ है और ब्राज़ील अपनी सिमा इक्वेडोर और चिली को छोड़ लगभग सभी दक्षिण अमेरिकी देशों के साथ साझा करता है। 

5. जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से ब्राज़ील दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। 

6. ब्राज़ील की राजधनी ब्रासिलिया ऊपर से हवाई जहाज जैसी दिखती है। इसे वास्तुकार लुसियो कोस्टा ने इस तरह डिज़ाइन किया था कि ऊपर से देखने पर यह हवाई जहाज़ या उड़ते हुए पक्षी जैसा दिखाई दे।

7. रिओ डी जेनेरो 1763 से लेकर 1960 तक ब्राज़ील की राजधानी थी।  इसके बाद इसे नए शहर ब्रासीलिया में स्थानांतरित कर दिया गया। 

8. ब्राज़ील की पहली राजधानी साल्वाडोर, बाहिया थी, जो 1549 से 1763 तक राजधानी रही। यह पुर्तगाली औपनिवेशिक प्रशासन और चीनी बागान उत्पादन का केंद्र था।

9. ब्राज़ील में मतदान करना अनिवार्य है, तथा जो ब्राज़ीलवासी मतदान नहीं करना चाहते उन्हें जुर्माना भरना पड़ता है। ब्राज़ील में चुनाव वैकल्पिक नहीं हैं। ब्राजील के नागरिकों के लिए मतदान एक नागरिक कर्तव्य माना जाता है।

10. ब्राज़ील दुनिया का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है, जो पूरी दुनिया की कॉफ़ी सप्लाई का लगभग एक तिहाई उत्पादन करता है। 

11. विश्व के सबसे बड़े गन्ना उत्पादक देश के रूप में ब्राज़ील को जाना जाता है। दुनिया का लगभग 25 प्रतिशत उत्पादन सिर्फ ब्राज़ील में होता है। गन्ना उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर भारत है। 

12. जापान के बाहर सबसे बड़ी जापानी मूल के लोगों की जनसँख्या सिर्फ ब्राज़ील में पाई जाती है। ब्राज़ील में लगभग 20 लाख जापानी मूल के लोग ज्यादातर साओ पाउलो राज्य में रहते है। 

13. दक्षिण अमेरिका में ज्यादातर स्पेनिश भाषा बोली जाती है। लेकिन पुर्तगाली भाषा ब्राज़ील की आधिकारिक भाषा है और ये दक्षिण अमेरिका में बोली जानेवाली दूसरी सबसे बड़ी भाषा है। 

14. दुनिया में कैथोलिक ईसाइयों की सबसे बड़ी आबादी (लगभग 74%) ब्राज़ील में रहती है। 

15. फिजोआड़ा (Feijoada) ब्राज़ील का सबसे लोकप्रिय और राष्ट्रिय व्यंजन है। दरअसल ये एक ब्लैक बीन स्टू है,जो विभिन्न प्रकार के पोर्क और सॉसेज से बसनी होती है। 

16. ब्राज़ील की जनसंख्या 238 भाषाएँ बोलती या संकेत करती है, जिनमें से लगभग 217 स्वदेशी हैं और अन्य गैर-स्वदेशी हैं।

17. ब्राज़ील में प्रतिष्ठित साम्बा और बोसा नोवा सबसे लोकप्रिय संगीत है। 

18. ब्राज़ील में अमेज़न क्षेत्र में सातेरे-मावे जनजाति के लोग लड़को को वयस्क घोषित करने के लिए एक अनोखी रस्म निभाते है।  जिसमे इन लड़को को अपने आप को बुलेट चींटियों से कटवाना पड़ता है और उनका दर्द कम से कम दस मिनट तक सहना पड़ता है।

19. ब्राज़ील यह नाम एक ब्राज़िलवुड नामक पेड़ से आया है, जो एक पुर्तग़ाली शब्द है। 

20. अफ्रीका के बाहर सबसे अधिक अश्वेत आबादी ब्राज़ील में पायी जाती है। ब्राज़ील में सबसे ज्यादा मिश्रित अफ़्रीकी मूल के लोग रहते है। 

21. विश्व में सबसे अधिक बंदर (Monkey) ब्राज़ील में पाए जाते है। ब्राज़ील एक उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र होने के कारण यहाँ तरह तरह के बंदरो की प्रजातियां पायी जाती है। 

22. ब्राजील के सांतोस में स्थित मेमोरियल नेक्रोपोल इकोमेनिक कब्रिस्तान दुनिया का सबसे ऊँचा वर्टिकल कब्रिस्तान है, जो अपनी ऊँचाई और क्षमता के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड रखता है।

23. स्नेक आइलैंड ब्राजील के तट से दूर है और हजारों गोल्डन लांस हेड वाइपर का घर है, जो दुनिया के सबसे घातक सांपों में से एक है। इस द्वीप पर आम नागरिकों को जाने की सख्त मनाई है। 

24. पिरांगी का काजू दुनिया का सबसे बड़ा काजू का पेड़ है जो ब्राजील के रियो ग्रांडे डो नोर्टे में स्थित है। यह 7,300 से 8,400 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

25. कोरकोवाडो ब्राजील के रियो डी जेनेरो शहर के मध्य में स्थित एक पर्वत है। इसके शिखर पर 38 मीटर (125 फीट) ऊंची जीसस क्राइस्ट की मूर्ति है, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इसे क्राइस्ट द रिडीमर या "क्रिस्टो रेडेंटोर" के नाम से जाना जाता है।  


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।        

No comments:

Post a Comment