E40448F120BAD015CEDCB30DBA2D4B08 Living Facts Hindi: दुनिया के 10 असाधारण और अनोखे फल । 10 Unique Fruits Around the World that will Enhance your Taste

Pages

दुनिया के 10 असाधारण और अनोखे फल । 10 Unique Fruits Around the World that will Enhance your Taste

 दुनिया के 10 असाधारण और अनोखे फल जो आपका स्वाद बढ़ा देंगे। 

हमारी दुनिया के हर कोने में अलग-अलग तरह के फल पाए जाते हैं और यह सभी फल विविध स्वादों का भंडार होते हैं। फलों की दुनिया विशाल और विविध है। फल हमारी प्रकृति की देन है, जो विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपुर होते हैं। 

फलों में सबसे परिचित सेब, संतरे या केले का स्वाद तो हम सबको पता है, लेकिन दुनिया में ऐसे भी फल है जो अभी भी ज्यादा परिचित नहीं है और सामान्य फलों के मुकाबले अलग स्वाद देते हैं। तो आइये इस आर्टिकल में ऐसे ही 10 अनोखे फलों के बारे में जानेंगे। 

10 Unique Fruits Around the World


1. ड्यूरियन (Durian) 
Durian Fruit

ड्यूरियन नाम का फल विशेषता दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। यह फल बोर्निओ और सुमात्रा का मूल निवासी है। ड्यूरियन की 300 से ज्यादा किस्में थाईलैंड में पाई जाती है और 100 ज्यादा किस्में मलेशिया में उगाई जाती है। ड्यूरियन को कुछ जगह पर फलों का राजा कहा जाता है। ड्यूरियन जितना स्वादिष्ट है उतना विवादास्पद भी है, इसकी सुगंध अक्सर सड़े हुए प्याज और मोज़े जैसी आती है। ड्यूरियन का जटिल स्वाद होने के साथ यह मलाईदार और कस्टर्ड से भरपूर मीठे से लेकर नमकीन स्वाद वाला फल है। 


2. रामबुटन (Rambutan)
Rambutan Fruit

रामबटन एक दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाने वाला फल है। इसका नुकीला लाल बाहरी आवरण होता है और एक बार छिलने के बाद इसका स्वाद मीठा और अम्लीय होता है। यह एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो लीची या अंगूर और अन्य उष्णकटिबंधीय फलों से गहरा संबंध है। अक्सर इस फल का जूस बनाकर पिया जाता है जो एक हेल्थी पेय है। 


3. मंगोस्टीन (Mangosteen)
Mangosteen

मंगोस्टीन एक ऐसा फल है जो हिंद महासागर के आसपास के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पाया जाता है। मंगोस्टीन को मुख्य रूप से दक्षिण पूर्व एशिया, म्यांमार और दूसरे का उष्णकटिबंधीय क्षेत्र जैसे की कोलंबिया और प्यूर्टो रीको मे उगाया जाता है। इसका गहरा बैंगनी रंग का छिलका होता है और अंदर का आवरण सफ़ेद नाजुक मोतियों जैसा होता है। इसका मीठा और खट्टा स्वाद, रसदार  और नाजुक बनवाट के कारण इसे अत्यधिक महत्व दिया जाता है। 


4. एकी (Ackee)
Ackee Fruit

एकी पश्चिम अफ्रीका में पाया जानेवाला फल है, जो की जमैका का राष्ट्रिय फल भी है। यह एक विषैला फल है जब इसे कच्चा तोडा जाता है तो इसके चमकीले लाल छिलके में विषाक्त पदार्थ होते है, जिससे उलटी हो सकती है और यहाँ तक की मौत भी हो सकती है। लेकिन जब ये फल पूरी तौर से पक जाता है और फुटकर इसके मलाईदार काले बीज प्रकट होते है, तब ये एक मलाईदार स्वादिस्ट व्यंजन बन जाता है। पूरी तरह से खिलने के बाद इसकी विष्कता ख़त्म हो जाती है। कैरेबियन खाने में इसे अक्सर मछली और सब्जियों के साथ पकाया जाता है। 


5. पेपिनो  (Pepino)
Pepino Fruit

पेपिनो एक अंडे के आकार का फल है, जिसे Melon Pear भी कहा जाता है। इसका बाहरी आवरण में नारंगी त्वचा के साथ बैंगनी धारिया होती है। अंदर से मीठे और रसदार फल का स्वाद तरबूज, नाशपाती और ककड़ी के मिश्रण जैसा लगता है।  इस फल को मुख्य रूप से साऊथ अमेरिका के चिली, बोलीविया, कोलंबिया और पेरू के मार्केट में देखा जा सकता है। पेपिनो को अक्सर सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। 

6. किवानो (Kiwano)
Kiwano Fruit

इस फल में सींग जैसे कांटे होते है, इसलिए इसे सींग वाला तरबूज  (Horned Melon) भी कहा जाता है। इसकी चमकीली नारंगी त्वचा होती है जो सींग जैसे काँटों से ढकी होती है। किवानो अंदर से हरे नीबू की त्वचा जैसा होता है। ताजा और खीरे जैसा स्वाद के इसकी जेली जैसी बनावट होती है। किवानो दक्षिण अफ्रीका, ज़ाम्बिया, बोत्सवाना अंगोला, जिम्बाब्वे और मोज़ाम्बिक जैसे देशो में पाया जाता है। 


7. नोनी (Noni)
Noni

नोनी यह फल दक्षिण पूर्व एशिया में और पसिफ़िक द्वीपों में पाया जाता है। यह एक तीखा फल है जिसे पनीर फल भी कहते है। लेकिन इसकी झुर्रीदार पीली-हरी त्वचा और तेज़ पनीर जैसी सुगंध बिलकुल भी आकर्षक नहीं है। ये एक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है, जो कई स्वास्थ्य लाभों का दावा करता है। और कई छोटे देशों में इसे पारम्परिक औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। 


8. कपुआकु (Cupuaçu)
Cupuacu

कपुआकु अमेज़न के वर्षावनों में पाया जानेवाला फल है। ये फल विशाल कोको (Cocoa) से संबंधित है। इस फल की खेती अमेज़न के मैदानों में, ब्राज़ील, बोलीविया, कोलंबिया और पेरू देश में की जाती है। इस फल के पल्प को पुरे मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में बड़े चाव से खाया जाता है। कपुआकू के पल्प को आइस क्रीम बनाने और अन्य स्नैक्स में उपयोग में लाया जाता है। इसके भूरे रंग की फली में मलाईदार मांस होता है, जिसकी खुशबु चॉकलेट जैसी होती है और इसका स्वाद तरबूज या केले के सामान होता है। 


9. टैमारिल्लो (Tamarillo)
Tamarillo

टैमरिल्लो अंडे के आकर जैसे दिखनेवाला एक फल है, जिसे ट्री टोमेटो के रूप में भी जाना जाता है। टैमरिल्लो मूल रूप से इक्वेडोर, कोलंबिया, पेरू, चिली, अर्जेंटीना और बोलीविया में पाया जाता है। लेकिन दुनियाभर में नेपाल, भूटान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, रवांडा और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में लोकप्रिय है। यह फल लाल या पिले रंग होता है और इसका मीठा तीखा अनोखा स्वाद होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर चटनी, जैम और साल्सा में किया जाता है। 


10. ग्वाराना (Guarana)
Guarana

यह एक छोटा लाल फल है जो शक्तिशाली प्रभाव रखता है। इस फल में कॉफ़ी बीन्स से चार गुना ज्यादा कैफ़िन होता है। इसका उपयोग एक ऊर्जा पेय (Energy Drinks) बनाने में किया जाता है। यह ब्राज़ील का सामान्य फल है जो अमेज़न के बेसिन में पाया जाता है। यह फल भूरे से लाल रंग तक का होता है और इसके काले बीज होते है। 

अगर आप अप्रत्यशित स्वाद का अनुभव करना चाहते है, तो दुनियाभर से इन अद्वितीय फलों की खोज कर इनका आनंद ले सकते है। लेकिन बस इतना ध्यान रखे की नया फल चखते समय हमेशा थोड़ी ही मात्रा से शुरुआत करे। 


हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके। 

नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। 

    

       

No comments:

Post a Comment