ये है दुनिया की १० ट्रेनें जो रफ़्तार के मामले में है सबसे
आगे
World's Fastest Trains in 2025
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और रोज हजारो ट्रेने एक जगह से
दूसरी जगह आवागमन करती है। भारत में जितनी रफ़्तार के साथ ट्रेने दौड़ती है
उससे कई ज्यादा रफ़्तार से दुनिया के दूसरे देशो की ट्रेने दौड़ती है। भारत भी अब
इस दिशा में आगे बढ़ रहा है और नई भारतीय ट्रेनों को और ज्यादा गतिमान और
आरामदायक बना रहा है।
इस आर्टिकल में आपको दुनिया की सबसे तेज़ चलनेवाली ट्रेन (High Speed
Rail in the World) कौनसी है ? ,
दुनिया किन देशो में सबसे तेज़ ट्रेने चलती है ? (fastest train in the world 2025) इस बारे में
जानकारी हासिल होगी।
दुनिया की 10 सबसे फास्टेस्ट ट्रेन : Top 10 Fastest Train In the World
1. शंघाई मैग्लेव ट्रेन , चीन (460 km/hr)
 |
Image Source- worldtraveller73 |
चीन में चलनेवाली शंघाई मैग्लेव ट्रेन दुनिया की सबसे तेज़ ट्रेन (fastest train in world) है। मैग्लेव का
अर्थ होता है मैग्नेटिव लेविटेशन। मैग्लेव ट्रेन एक अनोखी ट्रेन होती है जो
पटरियों से कुछ इंच ऊपर उठकर चलती है। हवा में तैरते रहने के कारण इस ट्रेन के
तल का पटरियों के साथ घर्षण नहीं होता, जिसके कारण यह अधिक रफ़्तार के साथ दौड़ती
है।
शंघाई मैग्लेव ट्रेन की रफ़्तार 460 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह ट्रेन सबसे
ज्यादा ६०० km प्रति घंटा की रफ़्तार की क्षमता के साथ दौड़ सकती है। यह ट्रेन
शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट को लोंग्यांग रोड स्टेशन से जोड़ती है। इस ट्रेन को
पहली बार २००४ में शुरू किया गया था। शंघाई मैग्लेव ट्रेन लगभग ८ मिनिट में ३०
किलोमीटर की दुरी तय करती है।
2. CR400 Fuxing Hao , चीन (380 km/hr)
 |
Image Source- Orient Rail Journeys |
CR400 चीन की दूसरी सबसे तेज ट्रेन है, जो 1200 यात्रियों को ले जाती है और ३८० किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है। यह ट्रेन अपने टेस्ट रन में सफलतापूर्वक 380 किमी/घंटा की रफ़्तार से दौड़ चुकी है।
२०१६ में शुरू हुई यह ट्रेन बीजिंग से शंघाई तक की १३१८ किमी की दुरी सिर्फ ५ घंटो में तय करती है। इस ट्रेन का संचालन चाइना रेल कारपोरेशन करता है।
3. AGV ITALO , इटली (360 km/hr)
AGV इटालो नाम की हाई स्पीड ट्रेन इटली में चलाई जाती है। इस ट्रेन का डिज़ाइन अल्स्टॉम कंपनी ने किया है और यह ट्रेन NTV द्वारा संचालित की जाती है। २०१२ से लोगोकी सेवा में शुरू की गयी इस ट्रेन की रफ़्तार ३६० किमी/घंटा है। AGV इटालो सबसे तेज़ चलनेवाली ट्रेन है। यह रेल नेटवर्क इटली के सब प्रमुख शहरो को जोड़ता है।
4. टैल्गो 350, स्पेन (350 Km/hr )
टैल्गो ३५० स्पेन में चलनेवाली हाई स्पीड ट्रेन है जिसकी स्पीड ३५० किमी/घंटा है। यह ट्रेन पहली बार २००५ में शुरू की गयी थी। इस ट्रेन का संचालन स्पेनिश नेशनल रेल ऑपरेटर रेनफे (Renfe) द्वारा किया जाता है। टैल्गो ३५० ट्रेन स्पेन के मेड्रिड- बार्सिलोना से लेकर स्पेन के अन्य शहरो में चलती है। २०१२ में टेलगो 3५० ने बिना किसी स्टॉप के मेड्रिड से मालगा की १६३८ किमी की लम्बी दुरी की यात्रा कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
5. ICE3 , जर्मनी (330 km/hr)
Deutsche Bahn (डॉयचे बान) या ICE3 ट्रेन जर्मनी के विश्वप्रसिद्ध इंटरसिटी एक्सप्रेस ब्रांड का हिस्सा है। यह जर्मनी की सबसे तेज़ चलनेवाली ट्रेन है। जिसकी स्पीड ३३० किमी/घंटा है। यह ICE३ ट्रेन सेवा १९९९ में शुरू की गयी थी और इस ट्रेन की सेवा फिलहाल ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, स्विट्ज़रलैंड, डेनमार्क में दी जा रही है।
6. TGV , फ्रांस (320 km/hr)
 |
Image Source- Timeout.com |
TGV फ्रान्स की हाई स्पीड ट्रेन है। TGV ट्रेन १९८१ से फ्रांस में चलती है। इस ट्रैन की स्पीड ३२० किमी/घंटा है। TGV का संचालन फ्रेंच नेशनल रेलवे कंपनी SNCF द्वारा किया जाता है। इसकी गति के अतिरिक्त, टीजीवी अपने आराम और विश्वसनीयता के लिए भी जाना जाता है। इसका एक अच्छा सुरक्षा रिकॉर्ड है और इसे परिवहन के सबसे सुरक्षित प्रकारों में से एक माना जाता है।
7. शिंकानसेन E5 and H5 Series , जापान (320 km/hr)
 |
Image Source- Railway-Technology |
२०११ में शुरू हुई हायाबुसा शिंकानसेन E5 और H5 सीरीज इस ट्रेन को जापान में बुलेट ट्रेन कहा जाता है। यह ट्रेन ३२० किमी/घंटा की रफ़्तार से चलती है और एक बार में 731 यात्रियों को ले जाती है। जापान ने १९६४ में पहली बार दुनिया को हाई स्पीड ट्रेन के बारे परिचित कराया था जिसके बाद जापान में कई सारी हाई स्पीड ट्रेने शुरू की गयी। बुलेट ट्रेन के कई सारे मॉडल है जिसमे शिंकानसेन की H5 सीरीज की ट्रेन नवीनतम है।
8. यूरोस्टार E३२० , यूनाइटेड किंगडम (322 km/hr)
 |
Image Source- Railway-Technology
|
|
यूरोस्टार E३२० ट्रेन ग्रेट ब्रिटैन की सबसे तेज़ चलनेवाली ट्रेन है जिसे सीमेंस कंपनी द्वारा २०१५ में शुरू किया गया था। इस ट्रेन की रफ़्तार ३२२ किमी/घंटा है। इस ट्रेन में एक बार में ९०० यात्री सफर कर सकते है। यह ट्रेन लंदन-पेरिस-ब्रुसेल्स लाइन पर चलती है। यूरोस्टार की अधिकतम ट्रेने समयपर चलती है और अपनी विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है।
9. Korail KTX , साउथ कोरिया (305 km/hr)
 |
Image Source- Visit Korea |
Korail KTX साऊथ कोरिया की सबसे तेज़ चनेवाली ट्रैन है जिसकी रफ़्तार ३०५ किमी/घंटा है। यह ट्रेन पहली बार साउथ कोरिया में २००९ में शुरू की गई जिसका डिज़ाइन हुंडई द्वारा बनाया गया। यह ट्रेन पांच लाइन्स पर चली है जो साऊथ कोरिया के मुख्य शहरो को एक साथ जोड़ती है।
10. Haramain , सऊदी अरबिया (300 km/hr)
 |
Image Source- Arabnews.com |
सऊदी अरब के मक्का और मदीना के बीच चलमेवाली इस ट्रेन को Haramain हाई स्पीड रेलवे कहा जाता है। यह सऊदी अरबिया की सबसे फ़ास्ट ट्रेन है जिसकी शुरुवात २०१८ में हुई। यह ट्रेन ४५० किमी की दुरी सिर्फ २ घंटो में तय करती है। इस ट्रेन की स्पीड ३०० किमी/घंटा है और यह ४०० यात्रियों की क्षमता के साथ चलती है।
यह ट्रेन मक्का, जेद्दाह, किंग अब्दुल अज़ीज़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किंग अब्दुल्लाह इकनोमिक सिटी और मदीना इन पांच स्टेशन पर रूकती है।
हमें आशा है की आपको यह लेख पसंद आया होगा, आप अपने विचार और सुझाव कमेंट के रूप में दे सकते है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा और अच्छा Living Facts Hindi इस ब्लॉग में आर्टिकल लिख सके और इस ब्लॉग को जारी रख सके।
नोट- इस आर्टिकल में दी गयी पूरी जानकारी विभिन्न स्त्रोत से ली गयी है जो केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है इसलिए livingfactshindi.com इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
No comments:
Post a Comment